संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर तिराहे पर सोमवार की देर रात बिहार से मक्का लादकर लखनऊ जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे वह पलटकर दूसरी लेन में गिर गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक को अचानक झपकी आ गई थी। हादसे के बाद लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली लेन पूरी तरह से बाधित हो गई। ट्रेलर के पलटते ही उसमें लदा मक्का सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेलर मालिक और मजदूर मौके पर पहुंच गए और सड़क पर फैले अनाज को हटाने का काम शुरू किया। हालांकि मक्का अधिक मात्रा में होने के कारण रास्ता साफ करने में...