औरैया, मई 27 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के चिरुहूली गांव के पास हाईवे पर बुधवार सुबह झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। मध्य प्रदेश के चंदरपुर निवासी दुर्गेश पुत्र रामलाल और मुकेश पुत्र माखन कुशवाह मंगलवार रात करीब नौ बजे बाइक से उत्तराखंड स्थित चार धाम यात्रा के लिए निकले थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब वह औरैया जिले के चिरुहूली गांव के सामने हाईवे से गुजर रहे थे, तभी बाइक चला रहे युवक को अचानक झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पह...