झपकी आने से खड़े ट्रेलर से हुई टक्कर, मौत
गाजीपुर, जून 21 -- नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रेवसा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। झपकी आने से एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर खड़े दूसरे ट्रेलर में टकरा गया। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा दिया।जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के रीवा के हनुमाना थाना क्षेत्र के भंवराहा गांव निवासी 40 वर्षीय मुकेश कोल ट्रेलर लेकर जा रहा था। रेवसा पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रस्सी बांधकर क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.