सोनभद्र, मई 14 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के शीतला मंदिर के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरुवार की सुबह झपकी आने से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वे एक बरात में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद से बुधवार की शाम को चोपन थाना क्षेत्र के लिंगा गांव में बरात गई थी। बरात में शामिल होने के लिए गोलाबाद निवासी 25 वर्षीय रामआशीष यादव पुत्र छोटेलाल यादव तथा 14 वर्षीय दीपक यादव पुत्र स्व. रामप्रसाद निवासी कुनरू, मीरजापुर बाइक से गए थे। बरात में शामिल होने के बाद गुरुवार की सुबह दोनों बाइक से ही वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे डाला चौकी क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान बाइक चला रहे रामआशीष यादव को झपकी आ गई। झपकी...