गंगापार, अप्रैल 26 -- प्रयागराज-रीवा हाईवे पर कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जारी बाजार में रविवार भोर कार चालक को झपकी आने पर स्टेयरिंग से टकराने से दांत टूट गया। ग्रामीणों ने टायर के आगे पत्थर फेंककर किसी तरह कार रोकी। ग्रामीणों की मानें तो कार की सीट पर चालक बेहोश पड़ा था। गनीमत रही की गाड़ी की स्पीड कम थी। पुलिस को सूचना देकर ड्राइवर को कार से उतारा गया। होश में आने पर चालक ने बताया कि झपकी आने से स्टेयरिंग पर गिरने के कारण उसका एक दांत टूट गया और बेहोश हो गया था। वह जौनपुर का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.