नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- झनक और तारा जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर क्रुशाल आहूजा बीते काफी वक्त से छोटे पर्दे से गायब हैं। एक तरफ जहां ऑडियंस उनके नए शो की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ क्रुशाल का प्लान कुछ और ही है। साल 2017 में फिल्म 'बिदाई' के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले क्रुशाल ने टीवी की दुनिया से ब्रेक लिया है। उनका कहना है कि वह सिल्वर स्क्रीन पर छलांग लगाने की तैयारी में हैं। एक बातचीत में क्रुशाल ने कहा कि उनके मुताबिक अब फिल्मी दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए उनका यह सही वक्त है।खत्म नहीं होगा 'झनक' सीरियल क्रुशाल ने टेली टॉक के साथ बातचीत में उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिनमें उन्हें बदतमीज और खड़ूस स्वभाव का कहा गया है। मालूम हो कि क्रुशाल कई बार मीडिया को बाइट देने या तस्वीरें खींचने देने से साफ इ...