झण्डा लगाने के विवाद में नौ पर शांति भंग की कार्रवाई
देवरिया, जून 24 -- बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कल्याण नरहिया गांव में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद होने पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को एक धार्मिक स्थल के पास कुछ लोगों द्वारा दूसरे धर्म का झंडा लगाए जाने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपने धार्मिक स्थल के पास झंडा लगा दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर, त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व क्षेत्राधिकारी भाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.