नई दिल्ली, जून 8 -- लग्जरी कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, दिग्गज ऑटोमेकर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया (BMW Group India) ने भारतीय मार्केट में अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। कंपनी अपने पूरे कार लाइनअप की कीमतों में 2 पर्सेंट तक का इजाफा करने जा रही है। बढ़ी हुई ये नई कीमतें 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि यह प्राइस हाइक बीएमडब्ल्यू और मिनी दोनों ही ब्रांड्स के सभी मॉडलों पर लागू होगा। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।कंपनी ने बताई ये बड़ी वजह बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, श्री हरदीप सिंह ब्रार ने इस बढ़ोतरी पर बात करते हुए कहा कि मार्केट में हमारी मजबूत डिमांड हमें लग्जरी मोबिलिटी स्पेस में लगातार नए बेंचमार्क सेट...