सीवान, अप्रैल 20 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के झझौर गांव में शनिवार की देर रात उस समय अफरातफरी मच गई। जब पैसे के विवाद में युवक को गोली लग गई। घायल युवक की पहचान झझौर गांव निवासी पप्पू सिंह उर्फ अमरेंद्र सिंह (36) वर्ष के रूप में हुई है। घायल के परिजनों की माने तो युवक शाम को अपने खेत से वापस घर लौट रहा था। तभी गांव के ही चार युवक उससे पैसे की बात को लेकर उलझ गए। दोनों तरफ से बात इतनी बिगड़ी कि पप्पू सिंह के साथ युवकों ने मारपीट करने लगे। और उसे दौड़ा कर उसके घर पर चढ़कर गोली मार दी। यह भी पढ़ें- दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की गोली मारकर हत्या परिजनों का कहना था कि घायल अवस्था से वह खून से लथपथ हो कर गांव की तरफ भाग कर शोर मचाने और चिल्लाने लगा। जिससे परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.