गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- सिधवलिया। एनएच-27 पर झझवा ट्रामा सेंटर के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बरहिमा गांव का रहने वाला है। उसका नाम मुकुल महतो बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...