अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला पला होली चौक में गुरुवार को झगड़े की सूचना पर गई पीआरवी पर तैनात सिपाही से नशे में धुत युवक ने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। सासनीगेट थाने पर तैनात पीआरवी पर गुरूवार को पला होली चौक पर झगड़े का इवेन्ट आया। सूचना पर पुलिस पहंुच गई। तभी नशे में धुत युवक वहां आ गया। गाली गलौज करते हुए सिपाही विकास के थप्पड़ मार दिया। सिपाही ने विरोध किया तो हाथापाई कर दी। मामला बढ़ने पर थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहंुच गया। पुलिस कर्मियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रविन्द्र निवासी माया गार्डन वाली गली के रूप में दी है। सिपाही विकास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रविन्द्र के...