कौशाम्बी, जनवरी 28 -- बंटवारे को लेकर जेठ-जेठानी विवाद कर रहे थे। इसका विरोध करने पर महिला को जेठ-जेठानी ने बेरहमी से पीटा। लाठी का प्रहार कर हाथ तोड़ दिया। महिला को मेडिकल के लिए भेजकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोखराज के पांडेयमऊ गांव की गीता देवी पत्नी सुशील कुमार ने कोखराज थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके ससुर राधेश्याम से 26 जनवरी को जेठ चंद्रेश कुमार बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे थे। झगड़ा बढ़ गया तो वह शोर सुनकर मौके पर पहुंची। जेठ को समझाने का प्रयास किया तो जेठ व जेठानी रीता ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसको जमकर पीटा। इस दौरान जेठ ने उसके बाएं हाथ पर लाठी का जोरदार प्रहार किया। इससे उसका बायां हाथ टूट गया। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर माहौल शांत कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता ...