पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। पूरनपुर में बहन के घर हुए झगड़े में बीच बचाव करने गए युवक की लाठी डंडों से पिटाई की गई। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीलीभीत ले जाया जा रहा था। रास्ते में युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों को कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला के मोहल्ला नवदिया के रहने वाले जीशान (28) पुत्र इरशाद की बहन पड़ोस में रहती है। शुक्रवार देर रात बहन के घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जानकारी लगने पर जीशान बीच बचाव करने के लिए उनके घर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे युवक की पीटकर हत्या इस दौरान मारपीट होने लगी जिसमें लाठी डंडे चलने लगे। बीच बचाव कर रहे जीशान पर कुछ लोगों ने लाठी डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जा...