नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बुराड़ी इलाके में बुधवार को होली के दिन सड़क पर झगड़े के दौरान बीच बचाव कर रहे युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वशिष्ठ एंक्लेव निवासी रवि कुमार निर्माण सामग्री की दुकान चलाने के साथ भवन निर्माण का ठेका भी लेता है। होली के दिन दोपहर में रवि का इलाके के युवक सलमान से किसी बात पर विवाद हो गया। नशे में धुत सलमान ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया और रवि से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान रवि के साथ काम करने वाले नेपाल और पिंटू ...