नोएडा, अगस्त 3 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-168 स्थित छपरौली गांव में रहने वाली महिला को उसके पति ने झगड़े के दौरान धक्का दे दिया। दीवार से सिर टकराने के चलते महिला घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, झारखंड के जिला पाकुड़ के हाथीमारा निवासी 33 वर्षीय गीता कुमार सेक्टर-168 स्थित छपरौली गांव में रहती थीं। उनके पहले पति की मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। गीता ने कुछ वर्ष पूर्व ही ढेना लोहरा से विवाह किया था। पति-पत्नी और दो बच्चियों के साथ निंबस अरिष्टा लेबर कैंप में रह रहे थे। दोनों मजदूरी करते थे। 31 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे गीता का पति ढेना लोहरा से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के ...