मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- पुरकाजी। दो सप्ताह पूर्व ग्राम खाईखेड़ी में मोटरसाइकिल रिक्शा से अंडों की फेरी करने वाले युवक के साथ अज्ञात युवकों ने मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने को लेकर डराया धमकाया जा रहा था। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि 29 मार्च को बरला निवासी अहसान के भाई यासीन के साथ खाईखेड़ी में कुछ युवक ने मारपीट कर दी थी। इस मामले में पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया कराया गया। आरोप है कि आरोपी युवक पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने को लेकर धमकी दे रहे थे। पुलिस ने गांव बिजोपुर निवासी मोहित व कपिल को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.