प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। दरोगा पर लाठी से जानलेवा हमला किया गया जिससे उनका सिर फट गया। हमले में एक सिपाही को भी चोट आई है। वारदात दारागंज क्षेत्र में शास्त्री पुल के नीचे हुई। हमलावर और उसके भाई को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। दरोगा की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फतेहपुर में खागा नरौली के रहने वाले हितेंद्र सिंह पुलिस में उप निरीक्षक हैं और वर्तमान में पीआरवी में तैनात हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक, शुक्रवार रात लगभग 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि राजा नाम का युवक शास्त्री पुल के नीचे झगड़ा कर रहा है और चाकू से मारने की धमकी दे रहा है। वह मुख्य आरक्षी राहुल कुमार श्रीवास्तव और आरक्षी चालक के साथ मौके पर पहुंचे। झगड़ा कर रहे राजा को पकड़कर दरोगा जब गाड़ी में बैठाने लगे तभी ...