गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी के जाटव मोहल्ले में बड़े भाई से हो रहे झगड़े का कारण पूछना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों और घूंसों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पीड़ित टोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मार्च की रात वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान शराब पीने को लेकर उनके बड़े भाई राकेश कुमार की पड़ोसी धीरज कुमार से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस तेज हो गई। माहौल बिगड़ता देख उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की और राहुल व धीरज से झगड़े की वजह पूछी। आरोप है कि इसी बात पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर राहुल, ...