आरा, मार्च 22 -- आरा, हि.सं.। शहर में नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज स्थित दुर्गा मंदिर के समीप झगड़ा सुलझाने गए एक मोबाइल दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी दुकानदार नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक ब्राह्मण टोली निवासी उमेश कुमार का 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार गुप्ता है। उसकी शिवगंज दुर्गा मंदिर के समीप मोबाइल की दुकान है। सूचना मिलने पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की दोपहर वह जब दुकान पर था। तभी उसके दुकान के बाहर कुछ लड़के मिलकर दो लड़कों पीट रहे थे। उसमें एक लड़का उसकी पहचान का था। उसे मार खाते देख वह उसे बचाने गया, तो उन युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया गया। मौके पर पहुंची नगर थाने क...