नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, व. सं.। मदनपुर खादर इलाके में दो पक्षों में हो रहे झगड़े के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय भास्कर मदनपुर खादर इलाके में रहता है। वह 16 मार्च की रात खाना खाने के बाद टहलने निकला था। तभी उसने काली मंदिर के पास अपने दोस्त सचिन की मां रेखा और बहन रेशमा का कुछ महिलाओं से विवाद होते देखा। भास्कर बीचबचाव करने पहुंचा, तो दूसरे पक्ष के राजा और चांद ने उसके साथ मारपीट करते चाकू हमला कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...