मेरठ, मई 21 -- मेडिकल थाना क्षेत्र में दो पक्षों का झगड़ा रोकने पहुंचे बुजुर्ग पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए बुजुर्ग को ईंट, पत्थर और लात-घूंसों से पीटा। हमले में बुजुर्ग के दांत टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई है। जागृति विहार सेक्टर-7 निवासी संदीप ने तहरीर देते हुए बताया की बुधवार रात आनंद अस्पताल के सामने उनके पिता सतपाल सिंह स्कूटर डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान पर थे। इसी दौरान राहुल, उसका भाई गौरव और राखी के दामाद साजन के बीच आपसी विवाद हो रहा था। झगड़ा बढ़ता देख उसके पिता ने तीनों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र और बहू पर लाठी-डंडों से हमला आरोप है कि इसी बात पर राहुल, उसका दामाद साजन और गौरव के सतपाल सिंह पर ईंट, पत्थर और लात-घूंसों से हमला कर दिया गया। मारपीट में उनके द...