गोपालगंज, दिसम्बर 16 -- भोरे। स्थानीय थाने के संसारपुर फुलवारी टोला में रविवार को दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने गए उसी गांव के बूटन अंसारी, उनके भाई अरमान अंसारी ओर भाभी गुड़िया खातून को लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले को लेकर उसी गांव के खलील शाह, सलाउद्दीन अंसारी, बेचू अंसारी, ताज मोहम्मद, हालिम अंसारी, साहब अली, एहसान अंसारी, शमशेर शाह, सद्दाम शाह, आफताब शाह तथा इरफान शाह सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ----- आपसी विवाद में एक को मारपीट कर किया घायल भोरे। स्थानीय थाने के भरपटिया गांव के अवध बिहारी शाह को आपसी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले को लेकर हरपुर टोला हुस्सेपुर के दूधनाथ तिवारी, स्वामीनाथ तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, हरकेश तिवारी, रामनरेश तिवारी तथा संजू देवी सहि...