सुपौल, मार्च 30 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता झखराही मोहल्ले के युवाओं द्वारा शुरू किया गया सूखा नशा के खिलाफ अभियान अब धीरे-धीरे जन आंदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है। बीते एक पखवाड़े से वार्ड 26 और 27 में लगातार चल रही यह मुहिम अब पूरे नगर क्षेत्र में फैलाने की तैयारी में है। रविवार को ब्रह्म स्थान, झखराही में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस दिशा में ठोस नर्णिय लिए गए, जिससे यह साफ हो गया कि आने वाले दिनों में नशे के खिलाफ सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक कार्रवाई देखने को मिलेगी। मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ह्यराघवह्ण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर परिषद के सभी 28 वार्डों में इस अभियान को वस्तिार देने पर सर्वसम्मति बनी। नर्णिय लिया गया कि हर वार्ड में एक सक्रिय कमेटी गठित की जाएगी, जो न केवल जागरूकता फैलाएगी बल्कि नशे के कारोबार ...