कानपुर, जून 9 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता मेट्रो स्टेशन तक यात्री सेवा शुरू करने से पहले सभी सात स्टेशनों पर डिस्पले सिस्टम इंस्टॉल कर दिया गया है। साइनेज (संकेतक) लगाने के बाद पब्लिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम को भी लगा दिया गया है। सीएमआरएस निरीक्षण और अनुमोदन के बाद मेट्रो यात्री सेवाएं शुरू होनी है। साइनेज यात्रियों को प्रवेश-निकास द्वार, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म आदि आवश्यक स्थानों तक पहुंचने में सहायता करेंगे। ये साइनेज दूर से भी स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। प्रत्येक स्टेशन पर इंस्टॉल किए गए इन साइनेज या संकेतकों की संख्या लगभग 300 है, जिन्हें स्टेशन के तीनों लेवल (ग्राउंड, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म) पर लगाया गया है। इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले से यात्रियों को स्क्रीन पर अगली ट्रेन के आगमन समय, प्लेटफॉर्म संख्या और दूसरी महत्वपूर्ण सू...