देहरादून, मार्च 6 -- आगामी आठ मार्च को आरोहण के साथ झंडा मेला शुरू होने जा रहा है। आरोहण के दौरान शहर में कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। साथी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार को एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि मेले में आने वाले लोग जाम से बचने के लिए अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। ये रहेगा आठ मार्च का ट्रैफिक प्लानबिंदाल से तिलक रोड और तालाब की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। सहारनपुर चौक और कांवली रोड (गुरुराम राय स्कूल की ओर) से दरबार साहिब-तालाब की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।पीपल मंडी चौक से हनुमान चौक-सहारनपुर चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुए भेजा...