मुंगेर, मई 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। ऋषिकुंड में रविवार की शाम बूढ़ानाथ मंदिर के महंत शिव नारायण गिरि के नेतृत्व में मलमास मेला का विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। महंत ने झंडी गाड़कर मेले की औपचारिक शुरुआत की। झंडी गड़ने के साथ ही एक माह तक चलने वाले मलमास मेला का आगाज हो गया। इस दौरान साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे। शनिवार को जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया था। एक माह तक चलने वाले मलमास मेले को लेकर स्थानीय लोग दुकान दुकान लगाने में लगे हैं। दुकानदारों का कह है, कि दो-तीन बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। मलमास मेला में मुंगेर के अलावा लखीसराय, जमुई आदि से श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं。 यह भी पढ़ें- झंडी गड़ने के साथ ऋषिकुंड में शुरू हुआ मलमास मेलाआस्था के मेले में चारों ओर गंदगी का अंबार ...