इटावा औरैया, मई 12 -- इटावा। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जाटव की अगुआई में दर्जनों बसपाइयों ने कचहरी पहुंच कर एसएसपी को संबोधित ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि 9 मई को बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखना में महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर कुछ असामाजिक तत्व एवं जातिवादी मानसिकता के लोगों ने बहुजन समाज पार्टी के झंडे उतार कर उसे रौंदा। उस झंडे में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर तथा बहुजन नायक कांशीराम तथा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के चित्र छपे हुए थे जो अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक कृत्य है। जिससे हमारे समाज के लोगों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है जिससे बहुजन समाज में काफी रोष व्याप्त है। ऐसी स्थिति में इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है, ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने की...