मुरादाबाद, नवम्बर 23 -- पुलिस झंडा दिवस पर रविवार को कुन्दरकी थाने में झंडा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने की। इस दौरान सब इंस्पेक्टर, आरक्षी और महिला आरक्षियों ने पुलिस ध्वज को सलामी दी और पुलिस बल की एकता, अनुशासन व सेवाभाव का संकल्प दोहराया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस झंडा दिवस वर्दी का सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज हर उस त्याग, सेवा और साहस की याद दिलाता है, जो साथी पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए दिया है। पुलिस कर्मियों ने इस अवसर पर आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कानून-व्यवस्था मजबूत रखने का वचन लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.