कोडरमा, अप्रैल 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर के झंडा चौक के समीप एक पांच वर्षीय बच्ची के लावारिस हालत में मिलने से इलाके में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार बच्ची करीब तीन-चार घंटे तक आसपास इधर-उधर भटकती रही। इसी दौरान बैंक ऑफ़ इंडिया के पास ठेला लगाकर फल बेचने वाले एक दुकानदार की नजर बच्ची पर पड़ी। बच्ची को अकेला और असहाय देख उन्होंने उसे अपने पास सुरक्षित रखा और आसपास के लोगों से उसके परिजनों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ थाने ले गई, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। यह भी पढ़ें- ढ़ाई साल की मासूम को स्टेशन में सोता छोंड चली गई मां पुलिस द्वारा बच्ची के माता-पिता या परिजनों की तलाश की जा रही है। आम लोगों से अपील की गई है ...