कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने झुमरी तिलैया के झंडा चौक एवं करमा क्षेत्र स्थित होटल, मिष्ठान भंडार, किराना दुकान एवं ठेला-खोमचा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर फूड लाइसेंस नहीं पाया गया। सभी को निर्देश दिया गया कि वे जल्द से जल्द नजदीकी प्रज्ञा केंद्र अथवा सदर अस्पताल कोडरमा स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय में आकर फूड लाइसेंस हेतु आवेदन करें। झंडा चौक स्थित क्वालिटी होटल में अत्यधिक गंदगी पाई गई, जिस पर अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं कई फूड स्टॉलों में कैंसर कारक प्रतिबंधित चंपैया रंग का उपयोग पाया गया। यह भी पढ़ें- जयनगर रोड एवं अनंतडीह में होटलों की जांच, मिली खामियां प्रतिबंधित चंपैया रंग एवं उससे संबंधित ...