रुडकी, अगस्त 19 -- पिरान कलियर में चल रहे साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के दौरान बुधवार को माह-ए-रबीउल अव्वल की पांच तारीख पर सैकड़ों अकीदतमंद झंडा और चादर लेकर हजरत शाह मंसूर रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह के लिए पैदल रवाना हुए। दरगाह साबिर पाक के मुख्य गेट से निकले जत्थे का नेतृत्व इस्तिकार अमन साबरी और मेहरबान साबरी ने किया। तीन दिवसीय सालाना उर्स रबीउल अव्वल की छह तारीख से शुरू होगा। जत्थे में शामिल अकीदतमंद पैदल शाह मंसूर की दरगाह पहुंचेंगे। वहां उर्स कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दरगाह पर झंडा चढ़ाया जाएगा और चादर व फूल पेश किए जाएंगे। इस दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली, एकता और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाएगी।हर वर्ष पिरान कलियर से अकीदतमंदों का पैदल जत्था शाह मंसूर की दरगाह पहुंचता है। उर्स के दौरान महफिल-ए-शमा, कुल...