लखनऊ, सितम्बर 9 -- लखनऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व झंडा गीत - विजयी विश्व तिरंगा प्यारा के रचयिता, पद्मश्री स्वर्गीय श्याम लाल गुप्ता 'पार्षद' जी की 130वीं जयंती पर लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। पार्षद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।बंगला बाजार स्थित भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उत्तर प्रदेश के कार्यालय में बुधवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि फरवरी 2024 में लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी में पार्षद जी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। दो वर्ष बीत गये लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने महापौर से पार्षद जी की प्रतिमा को निर्धारित स्थान पर लगाये जाने की मांग की है। इस अवसर पर रमाशंकर द्विवेदी, अशोक गुप्ता रामू, कुंज बिहारी गुप्ता, ग...