झंडा उखाड़कर जलाने का आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- थाना क्षेत्र के गांव सुनौरिया के मजरा मढ़िया में खलिहान की जमीन पर लगा झंडा जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव मढ़िया में कुछ समय पूर्व खलिहान की जमीन पर गांव के ही लोगों ने झंडा लगाया था। शुक्रवार रात एक युवक ने उस जगह से झंडा उखाड़ फेंका और उसमें आग लगा दी। वहीं पर मौजूद लोगों ने इस कृत्य का वीडियो और फोटो शूट कर लिए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उचौलिया इंस्पेक्टर गोपाल नारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी सर्वेश निवासी मढ़िया को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.