भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर। नवगछिया के झंडापुर के रहने वाले विनोद सिंह की एक्सीडेंट में मौत मामले में उनके बेटे के बयान पर ट्रैफिक थाना में केस दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे सुशील कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है कि 26 फरवरी को वह बाइक से अपने पिता के साथ भागलपुर से अपने घर लौट रहे थे। विक्रमशिला टीओपी के पास ट्रक ने बाइक में ठोकर मारी। जख्मी पिता को मायागंज में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...