झंझारपुर- लौकहा रेल लाइन के पास झाड़ी में मिला लहूलुहान व्यक्ति, रेफर
मधुबनी, मई 25 -- झंझारपुर। झंझारपुर-लौकहा रेल लाइन के बगल में सहुआ टोल और बेहट गांव के मध्य सोमवार अहले सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति लहूलुहान और अर्धबेहोशी की हालत में झाड़ी में पड़ा हुआ मिला। यह भी पढ़ें- झंझारपुर- लौकहा रेल लाइन के पास झाड़ी में मिला लहूलुहान व्यक्ति, रेफरघटना का विवरण स्थानीय बेहट गांव निवासी दुर्गा नंद मंडल ने मानवता का परिचय देते हुए उसे वहां देखा। उन्होंने पीड़ित के चेहरे पर पानी का छींटा मारकर उसे होश में लाने का प्रयास किया और तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, व्यक्ति के शरीर पर कई गंभीर जख्मों के निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जब पीड़ित को पूरी तरह होश आया, तो उसने अपनी पहचान दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पोहद्दी गांव निवासी दिलीप कुमार प्रसाद के रूप में बताई। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.