झंझारपुर होकर आनंद विहार के लिए आज से पूर्णिया और सहरसा से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
मधुबनी, अप्रैल 25 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर,निज संवाददाता। मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए सुपौल, निर्मली, झंझारपुर और सकरी के रास्ते दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। यह सेवाएं पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार और सहरसा से आनंद विहार के बीच संचालित की जाएंगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 26 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से शाम 16:30 बजे प्रस्थान कर बनमनखी और मधेपुरा होते हुए शाम 19:40 बजे सहरसा पहुंचना सुनिश्चित करेगी। यह भी पढ़ें- बिहार के रेल यात्रियों की लगी लॉटरी, आनंद विहार के लिए आज से दौड़ेंगी समर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.