मधुबनी, मई 3 -- झंझारपुर। झंझारपुर स्टेशन के ठीक सामने मुख्य सड़क पर शनिवार को अहले सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गयी। सब्जी से लदी एक अनियंत्रित ऑटो सड़क पर अचानक पलट गई। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो सब्जी की बोरियों से पूरी तरह लदी हुई थी और मंडी की ओर जा रही थी। स्टेशन के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना होते ही ऑटो पर लदी सब्जी की दर्जनों बोरियां सड़क पर बिखर गईं। आस-पास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई। सूचना के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई ऑटो को सीधा किया। राहत की बात ...