मधुबनी, मई 4 -- झंझारपुर। झंझारपुर-लौकहा रेलखंड पर सोमवार शाम आंधी-बारिश के चलते खुटौना स्टेशन से आगे एलएच 45 के पास पेड़ की टहनी टूटकर ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन पर गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण इस रेलखंड पर रेल यातायात घंटों बाधित रहा। झंझारपुर से लौकहां जा रही ट्रेन संख्या 52502 पैसेंजर को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। शाम करीब छह बजे हुई इस घटना से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल प्रशासन के अनुसार, आंधी के कारण बिजली के तारों पर डाली गिरने से शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन गई थी। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी के बाद घंटों बिजली गायब,अंधेरे में डूबा शहर आरपीएफ के एएसआई विकास कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन लौकहा स्टेशन पहुंच रही थी। तभी ओएचई फेल हो गया। सूचना मिलते ह...