झंझारपुर में हथियार के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
मधुबनी, मई 20 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
पहली कार्रवाई पहली कार्रवाई लखनौर थाना क्षेत्र में हुई। एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने अपने कक्ष में बताया कि 19 मई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि लोफा हाट के समीप कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दो संदिग्ध भागने लगे, लेकिन खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए गए। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.