मधुबनी, मार्च 1 -- झंझारपुर। मिथिलांचल के झंझारपुर क्षेत्र को भविष्य में बिजली संकट से बचाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी कार्ययोजना (मेगा प्लान) तैयार की है। बिहार विधानसभा में विधायक नीतीश मिश्रा के तारांकित प्रश्न के उत्तर में ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि झंझारपुर और आसपास के क्षेत्रों में वर्ष 2030-31 तक वर्तमान लोड में तीन गुना तक वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए सरकार ने कई नई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इसमें तीन परियोजना मुख्य है। वर्तमान में झंझारपुर आरएस और जेल क्षेत्र को काफी दूरी (36 से 40 किमी) पर स्थित पंडौल और भीठ भगवानपुर ग्रिड से बिजली मिल रही है। इस दूरी को कम करने और आपूर्ति को सशक्त बनाने के लिए झंझारपुर आरएस अंतर्गत मदनपुर में 2x10 एमवीए क्षमता के नए विद्युत शक्ति उप-केंद्र का निर्माण युद्ध स्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.