झंझारपुर में तीन बेंचों में होगा 6100 मामलों का निपटारा
मधुबनी, मई 8 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। अनुमंडलीय सिविल कोर्ट परिसर, झंझारपुर में शनिवार को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आयोजित इस न्यायिक कार्यक्रम के लिए कुल तीन विशेष बेंचों का गठन किया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, सभी बेंचों पर सुनवाई की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू हो जाएगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों के बीच आपसी सहमति और सुलह के आधार पर मामलों का निस्तारण करना है। लोक अदालत के सहायक अवकाश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार रिकॉर्ड संख्या में मामलों को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें आपराधिक श्रेणी के 2700 मामले, विभिन्न बैंकों के ऋण संबंधी 3000 मामले तथा टेलीफोन बिल से जुड़े करीब 400 सुलहनीय विवाद शामिल हैं। संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.