झंझारपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल, रेफर
मधुबनी, जुलाई 1 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर थाना क्षेत्र के मोहना टर्निंग प्वाइंट पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एनएच 27 पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान झंझारपुर थाना क्षेत्र के ही गोधनपुर निवासी मो. कुदुस के रूप में की गई है, जो तालिमी मरकज में शिक्षक हैं।
दुर्घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मो. कुदुस झंझारपुर बाजार की ओर से बाइक पर सवार होकर एनएच के रास्ते आगे जा रहे थे। इसी दौरान मोहना टर्निंग प्वाइंट पर बाढ़ नियंत्रण विभाग के स्टोर से एनसी बैग लेकर अररिया जा रहा एक ट्रक जैसे ही हाईवे पर चढ़ने लगा, बाइक अचानक साइड से ट्रक के नीचे आ गई।
घायल की स्थिति दुर्घटना के बाद मो. कुदुस सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.