मधुबनी, मई 16 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहना पाठशाला मोहल्ला में शुक्रवार की रात अपराधियों ने जमकर उत्पाद मचाया। बेखौफ अपराधियों ने बारी-बारी से लगभग आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया और 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। इस सामूहिक चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- झंझारपुर में आधा दर्जन घरों से 10 लाख की संपत्ति चोरीघटना का समय अपराधियों ने रात के 12 बजे से दो बजे के बीच इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना में सबसे अधिक नुकसान दो सगे भाइयों, नवल झा और पवन झा को हुआ है। पीड़ित भाइयों ने बताया कि अपराधी उनके घर से करीब 20 हजार रुपये नकद, चार से पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और कई कीमती साड़ियां ...