मधुबनी, अप्रैल 8 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। लगातार तीसरे दिन नगर परिषद का बुलडोजर मुख्य सड़कों पर गरजा, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। बुधवार को प्रशासन ने राम चौक से लंगड़ा चौक तक की मुख्य सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया। नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि मुख्य बाजार और सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। अब सड़क चौड़ी दिखने लगी है, जिससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। टीम का गंतव्य स्थल तक पहुंचना और समय पर कार्रवाई पूरा करना प्राथमिकता रही। नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा उन्हीं जगहों पर अतिक्रमण किया गया, तो स...