मधुबनी, मई 17 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर से निर्मली जाने वाली सवारी गाड़ी में शनिवार की देर शाम एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के समय गश्त कर रही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित युवक को बदमाशों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी महेश मंडल का 20 वर्षीय पुत्र उमेश मंडल ट्रेन से सफर कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया। आरोप है कि निर्मली स्टेशन के समीप पहुंचना ही था कि उक्त युवकों ने उमेश का मोबाइल छीन लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपित उ...