मधुबनी, जून 18 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलने वाली क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का विस्तार अब झंझारपुर तक हो सकता है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में फिजिबिलिटी जांच (व्यवहार्यता सर्वेक्षण) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही रेलवे के उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर सौंपने को कहा गया है। पिछले लंबे समय से स्थानीय लोगों, प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस सुपरफास्ट ट्रेन को झंझारपुर तक चलाने की मांग की जा रही थी।

स्थानीय मांग और आवश्यकता जनता की इसी मांग और जरूरत को देखते हुए रेलवे ने यह सकारात्मक कदम उठाया है। वर्तमान में झंझारपुर होकर दिल्ली के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें ही चल रही हैं, जिनमें आनंद विहार से लौकहा और आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट के बी...