मधुबनी, अप्रैल 15 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। विभिन्न मांगों को लेकर जारी सामूहिक हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। झंझारपुर के अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार झा सहित बिहार के 41 अंचल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई तत्कालीन राजस्व मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा पद छोड़ने से पहले की गई। इससे पहले भी छह अंचल अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है,जो संघ के शीर्ष पदों पर आसीन बताए जाते हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार निलंबित किए गए 41 अंचल अधिकारियों में से अधिकांश जिला स्तर पर संघ के पदाधिकारी-जैसे जिला अध्यक्ष या जिला मंत्री की भूमिका में थे। यह भी पढ़ें- सुपौल : 38 सीओ के निलंबन कार्रवाई में राघोपुर की सीओ रश्मि प्रिया भी शामिल इसे संगठन के शीर्ष से कार्रवाई शुरू कर नीचे...