मधुबनी, मई 22 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। शुक्रवार शाम शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले झंझारपुर के लंगड़ा चौक के समीप स्टेट बैंक के सामने गली में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला बैंककर्मी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार गया निवासी अंजली सिंह झंझारपुर स्थित ग्रामीण बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। वह स्टेट बैंक के सामने वाली गली में किराए के मकान में रहती हैं। शुक्रवार शाम बैंक का काम समाप्त करने के बाद वह लंगड़ा चौक से सब्जी खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह अपने घर वाली गली में पहुंचीं, पीछे से बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आए। महिला के साइड होत...