झंझारपुर के दो मॉडल स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू
मधुबनी, सितम्बर 3 -- झंझारपुर,निप्र। अनुमंडल के दो प्रमुख मॉडल स्कूलों झंझारपुर आरएस स्थिति प्लस टू एमपीटी हाई स्कूल और संतनगर स्थित प्लस टू हाई स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई की एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। 'बिहार विद्या साथी' योजना के तहत अब इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को 24 घंटे ऑनलाइन शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा 'फिलो एप' के माध्यम से प्रदान की जा रही है, जिससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से जुड़े संदेहों का समाधान तुरंत कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए गुरुवार को दरभंगा से आए मास्टर ट्रेनर भावेश किसलय ने विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। उन्होंने एप को डाउनलोड करने, प्रश्न पूछने और विशेषज्ञों से जुड़ने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.