मधुबनी, फरवरी 22 -- झंझारपुर। बिहार विधानसभा में झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल की बदहाली और मरीजों को हो रही असुविधा का मुद्दा गूंजा। स्थानीय विधायक नीतीश मिश्रा द्वारा उठाए गए सवाल पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने महत्वपूर्ण घोषणा की। मंत्री ने सदन को भरोसा दिलाया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभाग के निदेशक प्रमुख खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे और जो भी कमियां हैं, उन्हें अविलंब दूर किया जाएगा। विधायक ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज और बीएससी नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य चलने के अनुसार अस्पताल की वर्तमान व्यवस्था प्रभावित हो रही है। निर्माण कार्यों की वजह से मरीजों को अस्पताल पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है और उन्हें कई स्तरों पर भारी असुविधा का सामना करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.